अमेरिका ने भारत को किया अलर्ट, LAC पर चीन हुआ बेबस
Posted 370 days ago
Fri, Mar 24 2023
Latest Updates
अमेरिका ने भारत को किया अलर्ट, LAC पर चीन हुआ बेबस
अमेरिका और भारत के बीच रिश्ते लगातार बदल रहे हैं। अमेरिकी सेना अब सीधे भारतीय सेना के साथ खुफिया जानकारी शेयर कर रही है। पिछले साल दिसंबर में चीन के साथ अरुणाचल प्रदेश में हुए सीमा संघर्ष के बाद अमेरिका ने भारत की बड़ी मदद की थी। इस कारण भारतीय फौज को चीनी सेना को एलएसी के पीछे ढकेलने में बड़ी मदद मिली थी। खुफिया जानकारी में चीनी सेना की मौजूदगी, उनकी वास्तविक स्थिति, तादाद और हथियार से सबंधित सूचनाएं शामिल थी।
अमेरिका ने भारत को हाई क्वालिटी की सैटेलाइट तस्वीरें भी दी थी। इस कारण चीन को अपनी आक्रामक नीति पर फिर से सोचने के लिए मजबूर होना पड़ा था। दावा किया जा रहा है कि चीन को बातचीत की मेज पर लाने के पीछे भारत को बड़े पैमाने पर मिल रही विदेशी मदद बड़ा कारण था। ऐसा पहली बार हुआ है, जब अमेरिका ने इतनी जल्दी दूसरे देश से संबंधित खुफिया जानकारी को भारत के साथ साझा किया है।
content source - nav bharat times
Recommended Courses
Recommended Jobs
Have a specific query?
Drop us a line here & our team will get back to you within 3 hours.
Contact Us